Lifestyle

क्या है वॉकिंग का नया 6-6-6 फॉर्मूला, मोटापे की कर देता है छुट्टी, जानिए कब और कितनी वॉक करनी है

Image Source : FREEPIK
वजन घटाने के लिए वॉकिंग का नया फॉर्मूला

आजकल फिटनेस का सबसे बड़ा फॉर्मूला वॉक को माना जाता है। रोजाना वॉक करने से तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है। वॉक ऐसी एक्सरसाइज है जिससे शरीर पर जमा चर्बी धीरे-धीरे आसानी से कम होने लगती है। इसी तरह इन दिनों वॉकिंग का एक नया 6-6-6 फॉर्मूला काफी ट्रेंड में है। जी हां 6-6-6 वॉकिंग रूल तेजी से वजन घटाने का असरदार तरीका है। आइये जानते हैं आपको इसके लिए कितनी देर और कब चलना होगा। 

क्या है वॉकिंग का 6-6-6 फॉर्मूला?

लोग इन दिनों वॉकिंग के 6-6-6 फॉर्मूला को काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें आपको हर दिन 60 मिनट पैदल चलना होता है। यानि 60 मिनट की वॉक करनी होती है। जिसका समय सुबह 6 बजे या शाम 6 बजे होता है। वॉक स्टार्ट करने से पहले आप 6 मिनट का वार्म-अप करते हैं और 6 मिनट का कूल-डाउन करते हैं। 

कैसे काम करता है 6-6-6 का फॉर्मूला?

  1. तेजी से कैलोरी बर्न- इस फॉर्मूला के जरिए वॉक करने से तेजी से कैलोरी बर्न होती हैं। आप इसमें रोजाना 60 मिनट की वॉक करते हैं। जो आपका वजन घटाने में मदद करती है।

  2. मेटाबॉलिज्म तेज- जब आप वॉर्मअप के बाद वॉक शुरू करते हैं तो इससे हमारा शरीर फिटनेस के लिए रीचार्ज होता है। आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है जिससे ज्यादा कैलोरी बर्न होती हैं।

  3. पेट की चर्बी घटेगी- रोजाना 60 मिनट की वॉक से आपके पेट पर जमा फैट तेजी से कम होगा। नियमित रूप से ऐसा करने से वेट लॉस और बेली फैट लॉस में मदद मिलती है।

  4. हार्ट बनेगा हेल्दी- जब आप रोजाना वॉक करते हैं तो इससे दिल स्वस्थ और मजबूत बनता है। वॉकिंग हार्ट के लिए बेस्ट एक्सरसाइज मानी जाती है। 

  5. तनाव होगा कम- रोजाना एक समय पर वॉक करने से आपका स्ट्रेस लेवल कम होता है। दिमाग और हमारी बायोलॉजिकल उसी के हिसाब से सेट होती है। जो तनाव को कम करने में असरदार साबित होती है।

वॉकिंग के क्या हैं फायदे?

जब आप रोजाना एक तय समय पर निश्चित समय के लिए वॉक करते हैं तो इससे तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है। रोजाना 60 मिनट की वॉक से आपकी फिटनेस बढ़ती है। इससे शरीर और मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। हार्ट की बीमारी, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है। आप पहले से कहीं ज्यादा एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस करते हैं। नींद में सुधार आता है और तनाव कम होता है।

 

Latest Lifestyle News



Source link

creativebharatgroup@gmail.com

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Lifestyle

Circadian rhythms and health: How time changes disrupt your body’s natural balance | Health

The good news: You will get a glorious extra hour of sleep. The bad: It’ll be dark as a pocket
Lifestyle

Amazon Great Indian Festival Sale ends in 3 days: Enjoy up to 85% off on luggage from Mokobara, Skybags and more | Travel

As the Amazon Great Indian Festival Sale approaches its final days, now is the perfect time to seize incredible discounts