एक ओर जहाँ ग्लोबल रीयल एस्टेट क्षेत्र के निवेशक अपनी रणनीतियाँ दुबारा तय कर रहे हैं, वहीं अब्बास सजवानी तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं।
AHS Properties के 26 वर्षीय फ़ाउंडर और CEO – जिन्हें उनकी $1.9 बिलियन की कुल संपत्ति के साथ Forbes ने हाल ही में अरब मूल के सबसे युवा अरबपति और रीयल–एस्टेट के क्षेत्र में दुनिया के सबसे युवा अरबपति के रूप में मान्यता दी है – दुबई में सबसे तेज़ी से आगे बढ़ रहे डेवलपमेंट प्लैटफ़ॉर्म्स में से एक का निर्माण कर रहे हैं।
2021 में लॉन्च होने के बाद से, AHS Properties ने अपने अल्ट्रा–लक्ज़री विला रीडेवलपमेंट्स से आगे बढ़ते हुए खुद को मल्टी–बिलियन डॉलर के पोर्टफ़ोलियो में विकसित कर लिया है, जिसमें दुबई के रणनीतिक दृष्टि से सबसे अहम इलाकों में वॉटरफ़्रंट रेज़िडेंशियल प्रोजेक्ट्स, आला दर्जे के कमर्शियल स्पेसेज़ और बड़े पैमाने के मिक्स्ड–यूज़ डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।
शेख ज़ाएद मार्ग पर मौजूद इसकी प्रमुख व्यावसायिक इमारत, AHS टॉवर, निर्माण के दौरान ही पूरी तरह से बिक गई, जबकि उम्मीद जताई जा रही है कि साल के अंत तक कंपनी के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का कुल मूल्य AED 50 बिलियन तक पहुँच जाएगा।
यह विकास एक ऐसी रणनीति पर आधारित है, जो बाज़ार में आम तौर पर अपनाए जाने वाले सावधान रवैये के उलट काम करती है।
सजवानी ने कहा, “इस बाज़ार में असल जोखिम उतार–चढ़ाव नहीं, बल्कि इंतज़ार है,” “जब तक हमें पूरी तरह भरोसा होता है, तब तक मौके की कीमत पहले से ही तय हो चुकी होती है।“
ऐसे समय में, जब भू–राजनीतिक और व्यापक आर्थिक अनिश्चितता के बीच वैश्विक निवेश के कुछ हिस्से हाशिए पर चले गए हैं, वहीं AHS Properties ने निवेश और विस्तार करना जारी रखा है, रणनीतिक सोच के साथ ज़मीनों का अधिग्रहण आगे बढ़ाया है और लंबे समय में बनी रहने वाली माँग को ध्यान में रखकर नए डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए हैं।
सजवानी का फ़लसफ़ा एक सशक्त ढाँचे पर टिका हुआ है, बाज़ार के अस्थायी चक्रों पर नहीं।
उनका मानना है कि दुबई एक स्थायी बदलाव के दौर से गुज़र रहा है. यह अब केवल ऐसा लक्ज़री डेस्टिनेशन नहीं रहेगा, जहाँ लोग शौक या खर्च करने के इरादे से आते हैं, बल्कि ग्लोबल निवेश का एक प्रमुख केंद्र बन जाएगा. इसकी वजह बेहद अमीर लोगों, फ़ाउंडर्स और फ़ैमिली ऑफ़िस की लगातार बढ़ती आमद और निवेश है।
उन्होंने कहा, “यह कुछ समय तक बनी रहने वाली माँग से जुड़ा मामला नहीं है,” “यह इस बारे में है कि पूँजी अपना ठिकाना कहाँ चुन रही है।“
यह नज़रिया फ़ाइनेंशियल मार्केट्स में उनके शुरुआती अनुभव से प्रेरित है. 14 साल की उम्र में इक्विटी की ट्रेडिंग शुरू करने वाले सजवानी ने कैपिटल एलोकेशन के लिए एक अनुशासित, लॉन्ग–टर्म स्ट्रैटेजी तैयार की, जिसे अब रीयल–एस्टेट के पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर लागू किया जा रहा है।
जैसे–जैसे दुनिया भर के निवेशक भौगोलिक एक्सपोज़र का फिर से आकलन कर रहे हैं, वैसे–वैसे AHS Properties एक दृढ़निश्चयी ऑपरेटर के रूप में उभर रहा है, जो बाज़ार की भावना के आधार पर नहीं, बल्कि उससे आगे जाकर निर्माण कर रहा है।
मीडिया से जुड़ी और जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: https://ahsproperties.com/abbas-sajwani/
AHS Properties के बारे में जानने के लिए, कृपया यहाँ जाएँ: https://ahsproperties.com/
सूत्र: AETOSWire
तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/20260519804834/en
संपर्क:
टैमी एटली, कम्युनिकेशंस डायरेक्टर: tammy.atlee@ahs-properties.com
सुराहम्मादिन, PR मैनेजर: sura.hammadin@ahs-properties.com
लिलास अलारबेड, कम्युनिकेशंस मैनेजर: lilas.alarbed@ahs-properties.com

